15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG News : LPG सिलेंडर से छुटकारा! अब घर-घर पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस, हरियाणा की कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Media Yodha Desk Wed, Apr 22, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर में नेचुरल गैस पाइप लाइन डालने का कार्य जल्द शुरू होगा. इसके लिए हरियाणा सिटी गैस कंपनी को पेट्रोलियम मंत्रालय ने अधिकृत किया है. वर्तमान में यह कार्ययोजना शहर में प्रारंभिक दौर में है. संबंधित एजेंसी को शहर में गैस पाइप लाइन डालने से पहले नियम अनुसार नगर निगम से एनओसी लेनी होगी, साथ ही निर्धारित दर अनुसार शुल्क भी जमा करना होगा, ताकि इस कार्य से नागरिकों को शहर में प्राकृतिक गैस लाइन की सुविधा केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप जल्द मिले.

इस दौरान किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न होने पाए. मंगलवार को निगम आयुक्त विश्वदीप ने इसी सिलसिले में गांधी सदन के सभागार में हरियाणा सिटी एजेंसी के प्रतिनिधि राकेश रंजन और दस जोन के जोन कमिश्नरों के साथ बैठक की. निगम आयुक्त विश्वदीप ने हरियाणा सिटी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया है कि वह निगम के संबंधित जोनों के जल और नगर निवेश विभाग के जोन अधिकारियों से तालमेल रखकर शहर में गैस पाइप लाइन डालने का कार्य करें.

उन्होंने ये भी कहा कि पेयजल पाइप लाइन किसी भी हालत में क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए, साथ ही शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों को तत्काल मरम्मत किया जाना चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए. बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त ने सभी अभियंताओं को निर्देशित किया कि नेचुरल गैस पाइप लाइन डालने के कार्य दौरान शहर गर्मी के मौसम में नागरिकों असुविधा न हो यह ध्यान रखें.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन