18th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

Chhattisgarh Assembly Live : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पेश, जोरदार बहस के बाद पारित होने की संभावना

Media Yodha Desk Thu, Mar 19, 2026

Chhattisgarh Assembly Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है. आज गृह मंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पेश करेंगे. चर्चा के बाद आज ही विधेयक पास कराने की तैयारी है. विधेयक में प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए कई कड़े प्रावधान किए गए हैं.

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के अलावा आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सवालों के जवाब देंगे. वितरित फोर्टीफाइड चावल में अनियमितता मामले में ध्यानाकर्षण किया जाएगा. ओंकार साहू ने ध्यानाकर्षण लगाया है. दूसरा ध्यानाकर्षण विधायक सुशांत शुक्ला लगाएंगे. विशेष सहायता योजना की राशि व्यय अनियमितता पर ध्यानाकर्षण किया जाएगा.

सदन में अहम विधेयक होंगे पारित

इसके अलावा आज विधानसभा में अहम विधेयक पारित होंगे. धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के अलावा छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक पर चर्चा होगी. वहीं छग गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक पारित होगा. साथ ही सात विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=0dxy6xc1nuM

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन