9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG Crime : बाॅयफ्रेंड के सामने चार बदमाशों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार…

Media Yodha Desk Thu, Sep 11, 2025

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित अपने बाॅयफ्रेंड के साथ घुमने निकली थी। जहां आरोपियों ने पहले तो नाबालिक और उसके बाॅयफ्रेंड का अश्लील वीडियों बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियों वायरल करने की धमकी देकर लड़की के साथ दरिंदगी करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक वीडियों वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। जिससे परेशान होकर युवक ने पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये घटना जांजगीर जिला के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। नाबालिग के साथ गैंगरेप की ये घटना 9 सितंबर की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय किशोरी अपने साथी के साथ शिवरीनारायण घुमने के लिए रवाना हुई थी। राहौद के सूनसान क्षेत्र में किशोरी अपने साथी के साथ बैठी थी। जहां 4 बदमाश युवकों ने पहले तो दोनों का अश्लील वीडियों बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के बाॅयफ्रेंड से पैसों की डिमांड की। पैसा नही देने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

इस घटना से डरे सहमें किशोरी अपने साथी के साथ किसी तरह वापस अपने घर पहुंची। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त से अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर दोबारा पैसों की डिमांड करने लगे। आरोपियों के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित युवक ने इस घटना की रिपोर्ट शिवरीनारायण थाने में दर्ज करायी। युवक ने तब किशोरी के साथ गैंगरेप की जानकारी पुलिस को नही दी थी। घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया गया।

महिला पुलिस को नियुक्त कर पीड़िता का बयान दर्ज कर घटना की हकीकत जानने का प्रयास किया गया। जब पुलिस टीम ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली, तब उसने अपने साथ हुए हैवानियत और गैंगरेप की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल उनकी तलाश शुरू की गयी। एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन