15th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

रेलवे में नौकरी का शानदार मौका! JE समेत 4,098 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

आजादी के दिन लें No Added Sugar का संकल्प

सरकारी बिजली कनेक्शनों में बड़ा बदलाव, अब हर निकाय में तैनात होगा प्री-पेड नोडल अधिकारी

Advertisment

Vedanta Blast Case Update : वेदांता प्लांट ब्लास्ट पर सख्त कार्रवाई – कंपनी के चेयरमैन समेत कई पर FIR दर्ज, मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Fri, Apr 17, 2026

Vedanta Blast Case Update: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इसके अलावा प्रबंधक देवेंद्र पटेल पर भी FIR दर्ज हुई है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही और प्रबंधन की जिम्मेदारी तय होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

इससे पहले जिले पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का बयान सामने आया था। उन्होंने बताया था कि वेदांता पावर प्लांट में हुई हालिया दुर्घटना में लगभग 20 लोगों की जान चली गई है और 15 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हमारी प्रारंभिक जांच से आपराधिक संलिप्तता स्पष्ट हो गई है।

डबरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। लगभग 8 से 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है कि अगर कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है, तो उनके नाम भी इस अपराध में जरूर जोड़े जाएंगे।”

घायलों से श्रम मंत्री ने की भेंट, जाना हालचाल

हादसे के बाद राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने मेट्रो हॉस्पिटल, जिंदल हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली।

मंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भी हादसे पर चिंता जताई है, वहीं मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और श्रम कानूनों के तहत भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल प्लांट को सील कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक इसे दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन