19th August 2026

BREAKING NEWS

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

Advertisment

CG Budget 2026-27 : वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया बजट, नौकरी और जन सुविधाओं की भरमार

Media Yodha Desk Tue, Feb 24, 2026

CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखा। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं।

GYAN के उत्थान में

GATI की शक्ति से

SANKALP के साथ आगे बढ़ती विकास यात्रा

बजट के मूल आधार स्तंभ

S-समावेशी विकास

A-अधोसंरचना

N-निवेश

K-कुशल मानव संसाधन

A-अंत्योदय

L-लाइवलीहुड

P-पॉलिसी से परिणाम तक

संतुलित विजन से सतत विकास

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ का अनुमानित बजट

https://www.youtube.com/watch?v=YsrFtJnlVxQ

इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, ‘जी राम जी’ योजना के तहत ग्राम पंचायतों के विकास, स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा देने के साथ राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान संभव माने जा रहे हैं।

यह बजट ऐसे समय आ रहा है जब प्रदेश में गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और औद्योगिक विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं साफ दिखाई दे रही हैं। गरीब कल्याण से लेकर युवा शक्ति, किसानों, महिलाओं और बच्चों तक हर वर्ग को इस बजट से उम्मीदें हैं।

दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सबसे पहले दीनदयाल सिंह पोर्ते, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन