28th August 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

नेपाल में फंसे CG के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव, CM साय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

Advertisment

CG हादसा : बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर, गरबा देखकर लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Thu, Oct 2, 2025

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार देर रात बोलेरो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया के पास हुआ.

मृतकों की पहचान कमलेश्वर राम (40) पिता बूटीया राम और बूधनाथ साय (40) पिता स्व. आनंद साय के रूप में हुई है. दोनों युवक ग्राम सेंदवार टोली, थाना दुलदुला के रहने वाले थे. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं.

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक गरबा कार्यक्रम देखने जशपुर आए थे. रात करीब 12 बजे दोनों वापस अपने घर लाैट रहे थे, तभी कुनकुरी की ओर से आ रही बोलेरो से आमने-सामने भिड़ंत हाे गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और घटना स्थल पर ही दोनों युवकाे की मौत हो गई.

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन