8th June 2026

BREAKING NEWS

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

अवैध खनन करते पकड़े गए तो रद्द होगा पट्टा, लगेगा भारी जुर्माना

छत्तीसगढ़ के इस जेल में मिले HIV पॉजिटिव बंदी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

7 साल से फरार बिहार का मोस्ट वांटेड आपराधी रायपुर में गिरफ्तार, स्टील कंपनी में नौकरी कर पुलिस को दे रहा था चकमा

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी... बिलासपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन

Advertisment

CG News : अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत, परिजनों का मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन

Media Yodha Desk Tue, May 5, 2026

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत के बाद परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित संकल्प हॉस्पिटल में बीते दो वर्षों से कार्यरत महिला गार्ड की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला जनरेटर में डीजल भर रही थी, इसी दौरान उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई, जिससे यह हादसा हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसी के विरोध में परिजन संकल्प हॉस्पिटल के सामने सड़क पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे।

परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले में बातचीत जारी है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन