27th August 2026

BREAKING NEWS

27 अगस्त को इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ; पढ़ें आज का राशिफल

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Advertisment

Chhattisgarh News : महिला बाउंसरों की युवक पर बर्बर पिटाई, प्रमोशन के विवाद में सनसनीखेज घटना

Media Yodha Desk Sun, Oct 12, 2025

कोरबा:  जिले में महिला बाउंसरों ने युवक के कपड़े फाड़कर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना कुसमुंडा क्षेत्र में स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ के परिसर में हुई। पीड़ित युवक का कहना है कि कंपनी ने उसे प्रमोशन देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। इसी बात को रखने के लिए वह शनिवार (11 अक्टूबर) को ऑफिस गया था, जहां महिला बाउंसरों ने उससे दुर्व्यवहार किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि 3-4 महिला बाउंसर्स इंडियन आर्मी की कंमाडो वाली टी-शर्ट पहनी हुई हैं। सभी मिलकर युवक को पीट रही है। आखिर में युवक की शर्ट पकड़कर खींचकर ले जाती है। 

वहीं कंपनी का कहना है कि युवक नशे में था। उसने ऑफिस में मारपीट की है। कुसमुंडा थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। बता दें कि 1 महीने के अंदर कुसमुंडा क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। इससे पहले महिला बाउंसरों ने भू-विस्थापितों से बदसलूकी की थी। इसका भी वीडियो सामने आया था। महिला किसानों से हटने कह रही थी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने महिला बाउंसरों की भर्ती पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन