27th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

Bharatmala Project Scam : भारतमाला मुआवजा घोटाले में EOW ने 10 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान

Media Yodha Desk Mon, Oct 13, 2025

रायपुर: भारत माला परियोजना के मुआवजा घोटाले प्रकरण के करीब साल भर बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी ने विशेष कोर्ट में सोमवार को चालान पेश कर दिया। इस मामले में 10 आरोपी बनाए गए हैं।हालांकि जांच एजेंसी ने जमीन कारोबारी हरमीत खनूजा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

इस प्रकरण पर दो एसडीएम समेत राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही एनएचएआई के चार अधिकारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर 10 आरोपी बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी सोमवार को करीब 8 हजार पन्ने का चालान पेश करेगी।

यह बताया गया कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट लीक लीक गई, और फिर एक जमीन के अलग-अलग टुकड़े कर अधिक मुआवजा लिया गया। इसमें जमीन कारोबारियों की मिली भगत रही है। मुआवजा वितरण में भी गड़बड़ी की गई, और अपात्र लोगों को भी मुआवजा वितरण कर दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन