26th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

Chhattisgarh : हाथियों का आतंक गांव में.. घरों और फसलों को भारी नुकसान, वन विभाग अलर्ट पर

Media Yodha Desk Tue, Oct 21, 2025

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों का आंतक देखने को मिला है. रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के मेनड्रा सत्कोना पारा गांव में हाथियों ने रातभर उत्पात मचाया. उन्होंने कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. अपनी जान बचाने के लिए लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए.

जानकारी के मुताबिक, रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में पिछले कई दिनों से 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है.बीती रात यह झुंड अचानक गांव में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा. हाथियों के हमले में घरों, अनाज और फसलों को नुकसान पहुंचा है.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है. फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में अलर्ट पर है और हाथियों की निगरानी कर रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन