19th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बिजली चोरी का भंडाफोड़, 38 मीटर बायपास करने वाले पकड़े गए; 7 लाख से अधिक का बिल जारी

Media Yodha Desk Mon, Mar 2, 2026

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोटा क्षेत्र और बिलासपुर के खमतराई में सघन जांच की गई। संयुक्त कार्रवाई में 38 लोगों को मीटर बायपास और सीधे लाइन से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 7 लाख रुपये से अधिक का बिल जारी किया गया है।

अभियान कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बष्ट के मार्गदर्शन में चलाया गया।बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता एन.पी. सिंह की टीम ने कोटा उपसंभाग में कार्रवाई की, जबकि खमतराई क्षेत्र में कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार की टीम ने मोर्चा संभाला। जांच के दौरान कुल 354 कनेक्शनों की जांच की गई। इनमें कोटा क्षेत्र में 16 और खमतराई में 22 लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया।

करीब 64 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश दी। टीम में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी कर्मचारी शामिल रहे। अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में विभागीय कार्रवाई के साथ पुलिस में भी प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। बिजली चोरी अब महंगी साबित होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त दंड भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन