8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG News : छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव 17 सितंबर को, अध्यक्ष समेत 7 पदों के लिए होगा मतदान

Media Yodha Desk Tue, Sep 2, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव 17 सितंबर को होगा. इसी दिन मतदान होगा और इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा. चुनाव कार्यक्रम और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही राज्य मंत्रालय में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी अध्यक्ष समेत सात पदों के लिए नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे. मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर राजकुमार चंचलानी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है.

राजकुमार चंचलानी ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया. उन्होंने बताया कि मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, 2 सदस्य समेत सात पदों के लिए मतदान किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि मतदान से पहले मतदाता सूची को लेकर 3 सितंबर शाम 4 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं. इसके बाद 4 सितंबर को दावा-आपत्ति का निराकरण किया जएगा. फिर नामांकन पत्रों की बिक्री 5 से 8 सितंबर के बीच होगी, 9 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और 10 सितंबर को नाम वापसी होगी.

राजकुमार चंचलानी ने बताया 11 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, प्रत्याशियों के नामों का प्रकाशन और चुनाव चिन्ह आबंटित किया जाएगा. इसके बाद 17 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. इसी दिन शाम 5.30 बजे मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन