9th August 2026

BREAKING NEWS

सोमवार से बदलेगी सुनवाई की व्यवस्था, जानिए किस बेंच में कौन से केस होंगे लिस्ट

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

Advertisment

हाथी के हमले से गांव में मातम : बुजुर्ग महिला की मौत, दर्जनों मकानों को नुकसान

Media Yodha Desk Fri, Sep 19, 2025

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहे हाथियों का आतंक देखने को मिला है. हाथी ने वृद्ध महिला को कुचल दिया. साथ ही कई घरों में भी भारी नुकसान पहुंचाया है. घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला बाकारूमा रेंज का है.

जानकारी के मुताबिक, घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बकारुमा रेंज अंतर्गत रेरुमा खुर्द गांव के मांझीपारा मुहल्ले की है. गुरुवार की रात जंगली हाथी ने 65 वर्षीय फूलमेत बाई को कुचल दिया. इससे पहले हाथी ने कई घरों में जमकर तोड़फोड़ की.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही के कारण बढ़ रहे हाथियों के हमले का आरोप लगाया है. ग्रामीण लगातार जनहानि का शिकार हो रहे हैं, मगर रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन