26th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

CG Weather Alert : बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार

Media Yodha Desk Wed, Oct 22, 2025

CG Weather Alert: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना है. इसके पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा वितरण में वृद्धि होने की संभावना है. आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम रात का पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हुई. जगदलपुर 1 सेमी, मानपुर 1 सेमी, छोटेडोंगर 1 सेमी, बस्तर 1 सेमी और लोहांडीगुड़ा 1 सेमी पानी गिर गया.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

बात करें राजधानी रायपुर की तो, मौसम विभाग ने आज आकाश मेघमय रहने की संभावना जताई है. बुधवार को तापमान  32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

2 दिन बाद फिर बारिश!

मौसम विभाग के मुताबिक, आज एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 2 दिन बाद भी वर्षा की स्थिति बनने की संभावना है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन