16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

Earthquake in CG : बस्तर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, ओडिशा के कोरापुट में रहा केंद्र

Media Yodha Desk Sun, Apr 5, 2026

Earthquake in CG : जगदलपुर सहित बस्तर के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जमीन के हिलने से कुछ पल के लिए लोग दहशत में आ गए. हालांकि, राहत की बात यह रही की कोई जनहानि या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. नैशनल केन्द्र फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात 11.31 बजे आए भूकंप का केंद्र ओडिशा का कोरापुट था.

जमीन में 5 किमी नीचे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए.

चंद पलों में झटकों के थम जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन भूकंप के लिहाज से कमोबेश सुरक्षित माने जाने वाले बस्तर में जमीन के हिलने की घटना ने न केवल आम लोगों को बल्कि भूविज्ञानियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन