9th August 2026

BREAKING NEWS

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

Advertisment

Chhattisgarh : दुर्गा पंडाल बना रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौके पर दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Thu, Sep 18, 2025

बालोद : दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना रात करीबन 3 बजे दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक की है. दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, दिनभर लोगों की आवाजाही को देखते हुए दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक पर रात के समय 8 से 9 युवक दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे थे. इस दौरान ग्राम घोठिया निवासी 19 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे पिता अजित रावटे एलटी लाइन के तार से सम्पर्क में आने के बाद नीचे गिर गया.

युवक को तत्काल शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया. सूचना पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रवाना किया. सुबह परिजनों को शव सौंपने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन