7th June 2026

BREAKING NEWS

कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!

आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची

सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने नहीं, खुद फाड़ा था कुर्ता! NEET पेपर लीक प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर बड़ा दावा, देवेंद्र यादव चर्चा में

Advertisment

Mungeli News : डायल 112 सेवा वाहनों का कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में किया गया शुभारंभ

Media Yodha Desk Wed, May 20, 2026

मुंगेली जिले में आम - जनता को त्वरित पुलिस सहायता एवं आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट जनदर्शन सभाकक्ष मुंगेली में डायल 112 सेवा वाहनों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक श्री पुन्नु लाल मोहले की उपस्थिति मे जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

भारत सरकार के गृहमंत्री माननीय अमित शाह के द्वारा देश एवं प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृण एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डायल 112 सेवा का विस्तार किया जा रहा है, संपूर्ण प्रदेश मे कुल 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ERVs) तैयार किया गया जो कि वाहनों मे अत्याधुनिक कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस डिवाइस, मोबाइल डाटा टर्मिनल, स्मार्ट मोबाइल फोन जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये गये, इसी क्रम में जिला मुंगेली को नवीन डायल 112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पुलिस प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा तथा आमजन को तत्काल सहायता प्राप्त हो सकेगी।

जिले के थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जरहागांव, सरगांव, फास्टरपुर, लोरमी, चिल्फी एवं लालपुर पथरिया सहित कुल 07 थाना क्षेत्रों में डायल 112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से सड़क दुर्घटना, विवाद, मारपीट, महिला सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, आगजनी एवं अन्य आपात स्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक श्री पुन्नु लाल मोहले के द्वारा डायल 112 सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर डायल 112 सेवा को जनसुरक्षा एवं त्वरित राहत व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया, कार्यक्रम मे वनमंडालाधिकारी श्री अभिनव कुमार (आई.एफ.एस.), जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला व जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि डायल 112 सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुलिस एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए एक ही नंबर 112 पर कॉल कर आमजन तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा आम नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि डायल 112 सेवा आम जनता और पुलिस के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इस सेवा के माध्यम से जिलेवासियों को आपात स्थिति में शीघ्र राहत एवं सहायता प्राप्त होगी, पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा डॉयल 112 मे कॉल करने पर लोेकेशन ज्ञात कर कॉलर के स्थान की स्वतः पहचान कर इमरजेंसी मदद की जावेगी तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डायल 112 सेवा को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताते हुए पुलिस विभाग एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन