28th August 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

नेपाल में फंसे CG के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव, CM साय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

Advertisment

CG News : दुर्गा नवमी पर सांसद भोजराज नाग पर सवार हुईं देवी, ज्योति कलश विसर्जन यात्रा में दिखा अनोखा दृश्य

Media Yodha Desk Thu, Oct 2, 2025

भानुप्रतापपुर: दुर्गा नवमी के अवसर पर नगर में आयोजित ज्योति कलश विसर्जन कार्यक्रम इस बार अनोखे दृश्य का साक्षी बना। सांसद भोजराज नाग जब कलश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए, तभी वहां उपस्थित लोगों ने दावा किया कि उन पर देवी सवार हो गईं। इस दौरान सांसद नाग झूमने लगे और भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लेते रहे। इस अनोखे पल को देखने भारी संख्या में लोग जुटे रहे।

कलश विसर्जन यात्रा के बीच सबसे रोचक दृश्य तब देखने को मिला जब सांसद भोजराज नाग की मां नूतन नाग ने मंच पर पहुंचकर बेटे के चरण छूए। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि दरअसल सांसद पर उस समय देवी मां सवार थीं। नूतन नाग ने बेटे के चरण स्पर्श कर देवी से आशीर्वाद लिया। यह अनोखा क्षण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सांसद की पहचान और परंपरा से जुड़ाव

सांसद भोजराज नाग बैगा समाज से आते हैं। बैगा समुदाय का धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से गहरा जुड़ाव माना जाता है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि देवी मां का सांसद पर सवार होना समाज और क्षेत्र के लिए एक धार्मिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन