15th August 2026

BREAKING NEWS

बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें; अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की पैनी नजर

‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय

लाल किले से PM मोदी का 75 मिनट का संबोधन, पढ़िए उनके भाषण की अहम बातें

पुलिस परेड ग्राउंड में CM विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दिया संदेश

धन लाभ से लेकर करियर तक कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Advertisment

Sakti Vedanta Plant Blast Update : सक्ती वेदांता प्लांट ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा 21 के पार, एक और मजदूर ने तोड़ा दम

Media Yodha Desk Sat, Apr 18, 2026

Sakti Vedanta Plant Blast Update : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। इस हादसे में एक और मजदूर की मौत की पुष्टि कलेक्टर ने की है। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली निवासी किस्मत अली के रूप में हुई है।

वहीं कई अन्य घायलों का इलाज जारी है। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद अभी भी इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इस मामले में यह भी अपडेट सामने आया है की वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच बिलासपुर आयुक्त करेंगे। इस संबंध में अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि सीएम साय ने इसकी घोषणा की थी।उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई।

इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के कारण एवं परिस्थितियां तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शामिल हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन