4th August 2026

BREAKING NEWS

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, QRT टीमें तैनात

अगस्त में बैंक और रेलवे समेत कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन!

बार-बार डॉक्यूमेंट जमा करने के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, जानिए कैसे करेगा काम

वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

Advertisment

: दंतेवाड़ा: इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

admin Fri, Aug 16, 2024

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मलांगर क्षेत्रीय समिति के सदस्य भीमा उर्फ पवन मड़वी (28) और उनकी पत्नी विमला मड़काम (25), जो प्लाटून नंबर 31 की सदस्य हैं, ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि नक्सली भीमा पर 5 लाख रुपये और विमला मड़काम पर 2 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने कहा कि नक्सली दंपति ने ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी) अभियान से प्रभावित होकर, और नक्सली नेताओं के व्यवहार से तंग आकर नक्सलवाद छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर पुलिस दल पर हमला करने , और बारूदी सुरंग विस्फोट करने जैसे घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत नक्सली दंपति को 25,000 रुपये की सहायता राशि दी गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उन्हें अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 861 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 193 इनामी नक्सली शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया। महाराष्ट्र में अजीत पवार की ‘दादा’ छवि के पीछे का संघर्ष: मुख्यमंत्री बनने की मंशा और सियासी हलचल  IBPS Clerk Prelims Admit Card 2024 जारी: परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को, 6148 पदों के लिए होगी भर्ती    हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच के अलग होने के बाद जस्मिन वालिया के साथ अफेयर की अफवाहें तेज एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की चर्चा के बाद कमला हैरिस को मस्क का आमंत्रण, आलोचनाओं के बीच बढ़ता तनाव

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन