11th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

ऑपरेशन बाज की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Wed, Jun 10, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन बाज" के तहत समस्त थाना प्रभारियों को लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना पथरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

दिनांक 09.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अधिक मात्रा में अवैध शराब लेकर साप्ताहिक बाजार पथरिया की ओर मोटरसाइकिल से बिक्री हेतु जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा साप्ताहिक बाजार पथरिया के पास घेराबंदी की गई।

कुछ समय पश्चात एक हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-H-2671 में दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम 1. संजीव बघेल, पिता धनलाल बघेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी अमलडीहा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली 2. रोहित डहरिया, पिता लैनदास डहरिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी अमलडीहा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली का रहने वाला बताया जिनकी गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो सफेद रंग की बोरियों में रखी 36 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 6.48 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,880 रुपये,साथ ही परिवहन में प्रयुक्त हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-H-2671 कीमत लगभग 20,000 रुपये को जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन