18th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

Baloda Bazar Violence : अमित बघेल को कोर्ट ने भेजा 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में, जांच तेज

Media Yodha Desk Wed, Mar 18, 2026

Baloda Bazar Violence: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गत 10 जून 2024 को हुए बहुचर्चित आगजनी और हिंसा मामले में कोर्ट में पेश किए गए आरोपी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को जिला न्यायालय ने 30 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले मेंं रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अमित बघेल को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर मंगलवार को जिला न्यायालय में पेश किया था.

हिंसा और आगजनी की घटना में 200 से अधिक की हो चुकी है गिरफ्तारी 

गौरतलब है बलौदा बाजार आगजनी और हिंसा की घटनाओं में शामिल 200 से अधिक आरोपियों की पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी कर चुकी है. वहीं, अन्य की पहचान की जा रही है. जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को इसी आगजनी कांड से जुड़े एक अन्य मामले में 16 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया था. पुलिस लगातार अलग-अलग दर्ज मामलों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है.

बलौदा बाजार हिंसा में कोतवाली थाना में कुल 13 FIR दर्ज की गई थी

रिपोर्ट के मुताबिक बलौदा बाजार आगजनी और हिंसा की इस घटना को लेकर कोतवाली थाना में कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई थी. इनमें से चार मामलों में पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव को आरोपी बनाया है. मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने 30 मार्च तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन