8th August 2026

BREAKING NEWS

ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisment

रायपुर। : रायपुर में कांग्रेस नेता हसन आबिदी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग और 70 लाख की वसूली का आरोप

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना पुलिस ने बुधवार रात कांग्रेस नेता हसन आबिदी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला पटवारी और उसके पति से ब्लैकमेलिंग कर 70 लाख रुपए वसूलने और जमीन अपने नाम करवाने का गंभीर आरोप है।

पटवारी को फंसाने की धमकी देकर वसूली

पुलिस के अनुसार, पीड़ित राजेश सोनी ने शिकायत में बताया कि आरोपी हसन आबिदी ने खुद को EOW और ACB से जुड़ा बताते हुए डराया धमकाया। उसने राजेश और उसकी पत्नी सारिका सोनी, जो पेशे से पटवारी हैं, को झूठे घूस के मामले में फंसाने की धमकी दी। इसी दबाव में फरवरी 2025 से अब तक 70 लाख रुपए आरोपी को देने पड़े।

जमीन भी करवाई अपने नाम

राजेश सोनी ने बताया कि आरोपी ने सिमरन सिटी भाटागांव स्थित करीब 3500 स्क्वॉयर फीट जमीन भी दान पत्र के जरिए अपने परिचित के नाम रजिस्ट्री करवा ली। साथ ही पीड़ित की पत्नी के खिलाफ फर्जी शिकायत EOW और ACB में करवा कर धमकाया गया।

आरोपी से चल रही पूछताछ

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी हसन आबिदी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 17 जून को पीड़ित से ढाई करोड़ रुपए की मांग की थी। रकम नहीं देने पर सरकारी नौकरी से बर्खास्त कराने और जेल भिजवाने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन