20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

CG Weather Update : जल्द आएगी ठंडक, अगले 12 घंटे में तापमान में गिरावट, 2 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम

Media Yodha Desk Sat, Oct 18, 2025

CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद मौसम में आए ठहराव की वजह से मौसम में गर्माहट आ गई है. दिन के साथ रात के तापमान में अभी नौ डिग्री का अंतर है मगर दोनों वक्त की गर्मी एक सी है. अगले दो दिन तक मौसम में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद दिवाली के दिन दक्षिण और मध्य हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर झारखंड के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया और जगदलपुर का सर्वाधिक पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रह सकता है. 

दो दिन बाद बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद यानी 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की होने की संभावना है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन