22nd August 2026

BREAKING NEWS

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

CG Weather Alert : अगले तीन दिनों तक ठंड का कहर, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

Media Yodha Desk Tue, Jan 6, 2026

CG Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर के रूप में वापसी होगी. अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. ठंड का प्रकोप राज्य के उत्तरी के साथ मध्य हिस्से में होगा. इस दौरान कुछ इलाकों में गहरा धुंध और कोहरा छाने की उम्मीद भी है. पिछले तीन दिन से राज्य में आने वाली नमी युक्त हवाओं के प्रभाव स न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो गई थी. विक्षोभ आगे बढ़ चुका है जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट होने और ठंड का दौर शुरू होने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में ठंड का जोरदार असर रहेगा. इस दौरान राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्से में शीतलहर की संभावना है.

विभाग की ओर से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों के कई पैकेट में अगले तीन दिन तक शीतलहर जैसी स्थिति रह सकती है. हवा में नमी कम होने की वजह से पिछले चौबीस घंटे में ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान अपनी सामान्य स्थिति में आ गया है. वहीं पेंड्रा और अंबिकापुर में जोरदार ठंड का दौर प्रारंभ हो चुका है. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस और रायपुर का 14.3 हो चुका है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? 

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन