8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

Naxal News : कोबरा जवानों ने रेलापराल जंगल में मुठभेड़ में मार गिराया नक्सली नेता, छग बॉर्डर पर सर्च अभियान तेज

Media Yodha Desk Sun, Sep 7, 2025

छग/झारखण्ड : चाईबास में सुरक्षाबलों ने 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर कर दिया। कोबरा जवानों ने मुठभेड़ में अपटन को मार गिराया। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में हुई। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी कड़ी में छग बॉर्डर में सर्च अभियान तेज कर दी गई है।

नक्सलियों की गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बीच जवानों का दबाव बढ़ता देख कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि मुठभेड़ में नक्सली कमांडर अमित हांसदा मौके पर ही ढेर हो गया।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को एक नक्सली का शव मिला, जिसकी पहचान जोनल कमांडर अमित हांसदा के रूप में हुई। उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की मानें तो इस अभियान से इलाके में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन