27th August 2026

BREAKING NEWS

27 अगस्त को इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ; पढ़ें आज का राशिफल

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Advertisment

कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 : CM साय ने शिक्षा विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश – सभी विद्यार्थियों के APAR ID 31 दिसंबर तक बनाए जाने अनिवार्य

Media Yodha Desk Sun, Oct 12, 2025

रायपुर:  कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में खाद्य और स्वास्थ्य विभाग के बाद शिक्षा विभाग की समीक्षा हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 दिसंबर तक सभी स्कूली विद्यार्थियों के Apar Id बनाए जाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि
स्कूलों में ड्राप आउट कम करना है, वहीं ग्रास इनरोलमेंट रेशियो को बढ़ाकर सौ प्रतिशत करना है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग समन्वय कर बालवाड़ियों को सक्रिय करें, बच्चों के लिए दी गई शिक्षण सामग्रियों को अलमारियों में बंद ना रह जाए, उनका समुचित उपयोग बच्चों को पढ़ाने में हो. मुख्यमंत्री ने स्थानीय भाषा बोली में प्राथमिक स्तर पर शिक्षा देने के लिए बीजापुर जिले की तारीफ की. जिले में 10-12वीं पास स्थानीय युवाओं की सेवाएँ लेकर बच्चों की 1-5 कक्षा तक स्थानीय बोली गोंडी में पढ़ाया जा रहा है. इससे बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ी है, ड्राप आउट कम हुआ है.

राज्य में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान चलेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री साय ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिमाण सुधार के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर्स योजना बनाने की बात कही. इस संबंध में रायगढ़ जिले के नवाचार की प्रशंसा हुई. रायगढ़ में ऐसे विद्यार्थियों की नियमित मंथली टेस्ट, कमजोर बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज चलाई गई. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले ने भी अच्छा किया, हॉस्टल्स में एक्स्ट्रा क्लासेज और टेस्ट लिए गए. बच्चों की स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उपाय करे. शाला विकास समितियों, पालकों को सक्रिय करें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन