25th August 2026

BREAKING NEWS

पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार

ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई

Income Tax विभाग में मिल रहा शानदार मौका

सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान

Advertisment

CG News : छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

Media Yodha Desk Tue, Aug 25, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले भी कर चुके हैं भारतीय महिला टीम के साथ काम

राजेश दवे इससे पहले भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके अनुभव को देखते हुए एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी दी गई है।

28 अगस्त से शुरू होगा महिला टी20 एशिया कप

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

5 सितंबर को पाकिस्तान के साथ मुकाबला

इसके बाद भारतीय टीम 3 सितंबर को हांगकांग और 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।

CSCS के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

राजेश दवे के पास क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन का लंबा अनुभव है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संघ ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भारतीय महिला टीम को एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। राजेश दवे की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन