19th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

Chhattisgarh Rajya Sabha elections : कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, फूलो देवी नेताम को बनाया उम्मीदवार

Media Yodha Desk Thu, Mar 5, 2026

Chhattisgarh Rajya Sabha elections : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं और उन्होंने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं. लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है।बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया था।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने संभावित नामों पर मंथन कर लिया था। चर्चा के दायरे में तीन प्रमुख नेताओं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मौजूदा सांसद फूलो देवी नेताम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नाम थे। संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फूलो देवी नेताम के नाम पर सहमति बनी और इसका औपचारिक ऐलान कर दिया गया है।

आपकों बता दें कि फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, वह कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं और बस्तर क्षेत्र से आने वाली एक वरिष्ठ आदिवासी नेता के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा सामाजिक मुद्दों को उठाने में सशक्त आवाज के रूप में भूमिका निभाई है। साल 2020 में उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था और अब उनका कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव की स्थिति पर नजर डालें तो, छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है और उसकी कुल 54 सीटें हैं। वहीं, कांग्रेस के पास 35 सीटें हैं। ऐसे में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर चुनाव होने के बाद एक सीट कांग्रेस को और एक सीट भाजपा को मिलने की संभावना जताई जा रही है। दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी ने भी इस बार महिला प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब कांग्रेस ने भी महिला को ही राज्यसभा भेजने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन