16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG Vyapam Nursing Admission 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू, 27 अप्रैल आखिरी तारीख

Media Yodha Desk Thu, Apr 9, 2026

CG Vyapam Nursing Admission 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक व्यापम की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट पर 1 जून से उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।

आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। राज्य शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को, परीक्षा में शामिल होने पर, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन