18th August 2026

BREAKING NEWS

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं का रैंप वॉक विवाद पर विभाग का स्पष्टीकरण, कहा- अपनी इच्छा से लिया था हिस्सा

छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, 25 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

कांगो में इबोला का कहर! 2,325 मौतों और 5 हजार संक्रमण के बीच WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

Advertisment

CG Open School Board Exam 2026 : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया 10वीं–12वीं बोर्ड का टाइम टेबल, जानें किस दिन कौन-सा पेपर

Media Yodha Desk Thu, Mar 12, 2026

CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए यह परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। जारी टाइम टेबल के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक ली जाएगी।

बता दें कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्थान ग्रहण करने का समय सुबह 8:30 बजे, उत्तरपुस्तिका वितरण का समय सुबह 8:35 बजे, प्रश्न पत्र वितरण का समय 8:40 बजे और उत्तर लेखन कार्य का समय 8:45 से 11:45 बजे तक रखा गया है। ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए निर्धारित टाइम टेबल में शासन या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। हालांकि आवश्यक होने पर बोर्ड स्वयं परीक्षा तिथियों में परिवर्तन कर सकता है।

ओपन स्कूल ने टाइम टेबल के साथ प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी भी शामिल की है। परीक्षा केंद्राध्यक्ष 8 अप्रैल 2026 तक प्रायोगिक परीक्षा अपने सुविधा अनुसार संपन्न कराएंगे। सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा की सूचना अनिवार्य रूप से दी जाएगी। हायर सेकेंडरी सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा और हाईस्कूल सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हायर सेकेंडरी प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। छात्र प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी अपने परीक्षा केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय सारणी, परीक्षा निर्देश और प्रायोगिक परीक्षा संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक नोट कर लें और परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित हों।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन