22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG Jewellery Theft Case : एक रात में उड़ गए 1 करोड़ के गहने! छत्तीसगढ़ के इस जिले में ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

Media Yodha Desk Tue, Jan 13, 2026

CG Jewellery Theft Case: प्रदेश की धार्मिक नगरी राजिम के नवापारा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान में धावा बोलकर बड़े पैमाने पर आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है, जबकि दुकानदारों में दहशत है।

जानें कितने सामानों की हुई चोरी

जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरी किए गए आभूषणों में 90 ग्राम सोना, 40 किलो चांदी और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

बेसमेंट के रास्ते दुकान में घुसे चोर 

जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मौजूद ज्वेलरी शॉप के मालिक आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। चोरों ने पूरे सामान पर ही हाथ साफ कर दिया था। शातिर चोर शॉप में बेसमेंट के रास्ते से भीतर दाखिल हुए थे। इस घटना की सूचना तुरंत गोबरा नवापारा थाना को दी गई। थाना प्रभारी खुद ही मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। दूसरी तरफ इस बड़ी वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन