18th August 2026

BREAKING NEWS

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं का रैंप वॉक विवाद पर विभाग का स्पष्टीकरण, कहा- अपनी इच्छा से लिया था हिस्सा

छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, 25 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

कांगो में इबोला का कहर! 2,325 मौतों और 5 हजार संक्रमण के बीच WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

Advertisment

CG Govt Employees News : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, इस विभाग में अटैचमेंट पोस्टिंग खत्म; मंत्री ने किया ऐलान

Media Yodha Desk Thu, Mar 12, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज और बजट को लेकर बहस हुई। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री जायसवाल ने सदन में कहा कि प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में हुई अटैचमेंट नियुक्तियों को रद्द किया जाएगा।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र के अस्पताल में हुई अटैचमेंट नियुक्ति की रद्द जाएगी। उनका कहना है कि कई कर्मचारी ग्रामीण अस्पतालों से अटैच होकर शहरों में काम कर रहे हैं, जिससे गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। बता दें कि प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने ही दल की विधायक के सवालों में घिरते नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य विभाग में काम होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल किए।

लता उसेंडी ने कहा कि कई मामलों में काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आपके अधिकारी कभी मौखिक वर्क ऑर्डर पर भुगतान करते है, तो कभी उसी आधार पर भुगतान करने से मना कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो अधिकारी आपको गलत जानकारी देते है, उस पर क्या कार्यवाई की गई। आपने 9 महीने पहले उन पर कार्यवाई का आश्वासन दिया था। आज तक कार्रवाई नहीं हुई। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जवाब की मांग की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन