15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG Employees Leave Cancel : छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक अवकाश नहीं देने के आदेश जारी

Media Yodha Desk Wed, Apr 22, 2026

CG Employees Leave Cancel: साय सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है. सुशासन तिहार और जनगणना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. अब कर्मचारी आगामी तीन महीने तक छुट्टी नहीं ले सकेंगे. राज्य में कर्मचारियों की छुट्टियों पर तीन महीने की रोक लगाते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. हालांकि इस दौरान कर्मचारी-अधिकारी पूर्व सूचना पर सक्षम अधिकारी की अनुमति पर ही छुट्टी ले सकेंगे. वहीं कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश पर भी डिजिटल माध्यम से पूर्व सूचना देना होगा. अगर शासन के आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई होगी.

छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला सुशासन तिहार और जनगणना को देखते हुए लिया है. दरअसल, सुशासन तिहार के दौरान आम जनता की समस्याओं का निराकरण और योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा. वहीं जनगणना जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्य में भी राज्य के कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होगी. ऐसे में कर्मचारियों की अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि इन कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं आकस्मिक अवकाश भी पूरी तरह जवाबदेही के दायरे में आ गई है. बता दें कि अगर किसी कर्मचारी को अचानक अवकाश यानी आकस्मिक अवकाश लेना पड़ता है, तो इसके लिए भी नियम सखत बनाए गए हैं. कर्मचारी को पहले से  डिजिटल माध्यम से सूचना देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा कार्यालय लौटने के बाद इसकी लिखित पुष्टि भी देनी होगी. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन