20th August 2026

BREAKING NEWS

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

Advertisment

CG Death by Sigdi : कोयला जलाकर सोने से हादसा, कमरे में दम घुटने से 4 वर्षीय मासूम समेत तीन की मौत

Media Yodha Desk Wed, Feb 18, 2026

CG Death by Sigdi : सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ठंड से बचने की कोशिश एक परिवार के लिए काल बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई है।

खिड़की-रोशनदान नहीं होने से भरा धुआं

पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि परिवार ने ठंड से राहत पाने के लिए कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाया था। जिस कमरे में परिवार सोया था, वहां खिड़की या रोशनदान मौजूद नहीं था। रात भर कोयला जलने से कमरे में जहरीला धुआं भर गया, जिससे सोते समय ही तीनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई।

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके 4 वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तब घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन