19th June 2026

BREAKING NEWS

8 साल के बच्चे की खतरनाक शरारत, पेट्रोल डालकर बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

डायल-112 के आरक्षक पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार, जवान घायल

कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, 1.05 करोड़ का दिया था झांसा

अब मंत्रालय में रिटायर्ड कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी, युवाओं की जगह बुजुर्गों की एंट्री

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा

Advertisment

CG Budget 2026 Session 9th Day Live : जर्जर सड़कों और किसानों के मुद्दे पर आज विधानसभा में जोरदार हंगामे के आसार

Media Yodha Desk Thu, Mar 12, 2026

CG Budget 2026 Session 9th Day Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान आज जर्जर सड़कों और कृषि से जुड़े मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। वहीं आज विधानसभा में दो ध्यानाकर्षण भी लगाए जाएंगे।

विधायक पुन्नू लाल मोहले जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे। इसके अलावा विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे, जिसको लेकर सदन में हंगामेदार बहस के आसार हैं। वहीं विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। इसके साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा होगी। मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों की अनुदान मांगों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। 

https://www.youtube.com/watch?v=DVRgALrOy1s

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन