9th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

CG Board Leak Case : 12वीं पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा इतना ईनाम 

Media Yodha Desk Wed, Apr 29, 2026

CG Board Leak Case: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं के हिंदी विषय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर ईनाम घोषित कर दिया है. आरोपी 14 मार्च से फरार है और उसकी तलाश जारी है. इस बीच डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस ने फरार आरोपी पर आज 5,000 रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है.  दरअसल, सबसे पहले जारी हुए टाइम टेबल पर 14 मार्च को 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा हुई, लेकिन 23 मार्च को यह रद्द कर नई तिथि जारी कर दी गई. इसके बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित हुई. 

सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस उमेश गुप्ता ने फरार आरोपी वेणु जंघेल की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. आदेश में कहा गया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है और उसके स्वच्छंद घूमने से समाज के लिए खतरा हो सकता है. गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

बता दें कि NSUI ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में 12वीं की हिंदी परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर कराई है, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू करा दी है. इस मामले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने भी विरोध जताया था. संगठन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का घेराव कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन