9th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

CG 5th-8th Result OUT Today : छात्रों का इंतजार खत्म! आज आएगा 5वीं और 8वीं का परिणाम

Media Yodha Desk Thu, Apr 30, 2026

CG 5th-8th Result OUT Today: छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को यानी आज दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम (5th 8th Result 2026) दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस संबंध में ​स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश भी जारी कर दिया है।

जिसके विभाग ने लिखा है कि ‘छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल आयोजन उपरांत, उक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा दिनांक 30.04.2026 (गुरुवार) प्रातः 12:00 बजे किया जायेगा।

समस्त परीक्षार्थी / पालक, संबंधित विद्यालय से संपर्क कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है। आपको बता दें कि इससे पहले ​माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने में करीब 1 घंटे की देरी हुई, लेकिन फाइनली बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन