21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Boat Capsized in Indravati River : नदी पार करते वक्त नाव पलटी, ग्रामीणों ने बचाई दो लोगों की जान, चार अब भी लापता

Media Yodha Desk Thu, Jan 22, 2026

Boat Capsized in Indravati River: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास इंद्रावती नदी पार करने के दौरान एक नाव अचानक पलट गई। नाव में कुल 6 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से 4 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 2 लोगों की जान बचा ली। वहीं, 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण आज भी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार आने-जाने इंद्रावती नदी पार करने के लिए नाव पर निर्भर हैं।

बुधवार को सभी ग्रामीण बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच पहुंचते ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना शाम के समय की होने के कारण तत्काल रेस्क्यू में दिक्कतें आईं।

प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू

भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सर्वे ने बातचीत में बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से नाव पलटने और लोगों के लापता होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। आसपास के ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। अंधेरा होने के कारण देर रात तक सीमित सफलता मिली है, जबकि गुरुवार सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन