18th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

BJP Leader Suspended : बीजेपी नेता के खेत में मिली अफीम, मचा हड़कंप — पार्टी ने तुरंत किया सस्पेंड

Media Yodha Desk Sat, Mar 7, 2026

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में संलिप्तता और अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

डेढ़ एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती

मामला दुर्ग जिले के समोदा गांव का है, जहाँ प्रशासन ने करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध फसल पकड़ी थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले में विनायक ताम्रकार का नाम सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गिरी गाज

विनायक ताम्रकार बीजेपी किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त और निलंबित कर दिया गया है। पार्टी का कहना है कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल किसी भी कार्यकर्ता के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन