20th August 2026

BREAKING NEWS

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

Advertisment

Biranpur Violence of CG : बिरनपुर पिता-पुत्र हत्याकांड में 17 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, जांच अब कटघरे में

Media Yodha Desk Wed, Feb 18, 2026

Biranpur Violence of CG : जिला न्यायालय बेमेतरा ने बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में रहीम (55) और उनके बेटे ईदुल मोहम्मद (35) की हत्या के आरोपी बनाए गए 17 लोगों को बरी कर दिया है। करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला आया है। इन आरोपियों के खिलाफ साजा थाना में अप्रैल 2023 को आईपीसी की तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में सरकार की ओर से 50 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हुए थे। हालांकि, स्वतंत्र गवाहों में से किसी ने भी अभियोजन का समर्थन नहीं किया। संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है।

यह मामला आठ अप्रैल 2023 को बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा से जुड़ा है, जिसमें 23 वर्षीय भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद, 11 अप्रैल को शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाशें मिली थीं। इसी मामले में कोर्ट ने सभी 17 आरोपियों को बरी किया है। शुरुआती विवाद बच्चों के बीच हुई मारपीट से शुरू हुआ था, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया और आसपास के कई गांवों में घरों को जला दिया गया। 

भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, और इस मामले की सुनवाई रायपुर की सीबीआई कोर्ट में चल रही है, जिसमें सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इस हिंसा के दौरान क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई थी और गांव में कर्फ्यू भी लगाया गया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन