27th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

CG News : EOW की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Saumya Chaurasia के पास 50 करोड़ की अवैध संपत्ति

Media Yodha Desk Tue, Oct 14, 2025

रायपुर:  ईओडब्ल्यू ने राप्रसे की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया के खिलाफ एक और आरोप पत्र दाखिल किया है। विशेष कोर्ट में पेश इस चार्जशीट में ईओडब्ल्यू ने सौम्या पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। 10 हजार पन्नों के इस चालान में ब्यूरो ने 50 करोड़ की संपत्ति होने का खुलासा किया है।

सौम्या ने इस आय से 45 बेनामी संपत्ति बनाई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया , 450 करोड़ के कोल लेवी मनी लांड्रिंग मामले में पहले ईडी और फिर ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। करीब दो वर्ष तक जेल में रहने के बाद सौम्या चौरसिया तीन माह पहले ही जमानत पर रिहा हुईं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सौम्या चौरसिया छत्तीसगढ़ से बाहर बैंगलुरु में रह रही हैं और वहीं से पेशियों में आ रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन