5th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

CG Electricity Rate Hike : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

Media Yodha Desk Tue, Jul 21, 2026

CG Electricity Rate Hike: धमतरी जिले के बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर आगामी अगस्त माह से अतिरिक्त वित्तीय भार पडऩे वाला है। बिजली नियामक आयोग के निर्देशानुसार विभाग अगस्त से लागू होने वाली नई दरों ( बिजली टैरिफ में वृद्धि) की तैयारी में जुट गया है। इस बदलाव से उपभोक्ताओं को झटका लगना तय है। आम जनता को इस वृद्धि के झटके से बचाने और बिजली की खपत को नियंत्रित करने के तौर-तरीके सिखाने के लिए बिजली विभाग ने अब सीधे जमीन पर मोर्चा संभाल लिया है।

अलग-अलग वार्डों में विशेष जागरूकता शिविर

धमतरी शहर के अलग-अलग वार्डों में विशेष जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां अधिकारी खुद पहुंचकर लोगों को नए टैरिफ की जानकारी दे रहे हैं। धमतरी बिजली जोन के सहायक अभियंता (एई) भरत सिन्हा ने बताया कि विभाग द्वारा अलग-अलग दिनों में विभिन्न वार्डों के भीतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बिजली दरों में होने वाली बढ़ोतरी के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करना है, ताकि वे पहले से ही अपनी बिजली खपत के प्रति सतर्क हो सकें और अनावश्यक उपयोग को कम कर सके।

बढ़ते बिल से बचाएगा मोर बिजली ऐप

शिविरों के माध्यम से बिजली अधिकारी उपभोक्ताओं को भविष्य के भारी-भरकम बिलों से बचने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के आधिकारिक मोर बिजली ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं। एई सिन्हा ने बताया कि यह डिजिटल ऐप उपभोक्ताओं के लिए संकटमोचक साबित हो सकता है। ऐप के जरिए उपभोक्ता हर महीने अपनी खपत का पैटर्न देख सकते हैं और पिछले महीनों के बिल से उसकी तुलना कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐप में बिजली बंद होने की शिकायत दर्ज करने, ऑनलाइन भुगतान करने और लोड बढ़ाने या घटाने जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बिजली विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता इन शिविरों का लाभ उठाएं, अपने टैरिफ स्लैब को समझें और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपने बिजली बिल को नियंत्रित रखें।

शिविरों में अधिकारी दे रहे ये 3 बड़ी सलाह

रीडिंग पर रखें नजर: उपभोक्ता अपने मीटर की मासिक रीडिंग का मिलान ऐप के आंकड़ों से नियमित रूप से करते रहें। तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत सुधारा जा सके। सब्सिडी का गणित समझें: घरेलू उपभोक्ताओं को शासन की ओर से मिलने वाली हाफ-बिजली बिल योजना का लाभ उठाने के लिए मासिक खपत 400 यूनिट के भीतर रखने की सलाह दी जा रही है। डिजिटल शिकायत निवारण: मीटर खराब होने या बिल में विसंगति होने पर मोर बिजली ऐप के माध्यम से फोटो अपलोड कर शिकायत करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन