15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG Crime : बार विवाद ने लिया हिंसक रूप, किराना व्यापारी पर बीयर बोतल से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Media Yodha Desk Tue, Apr 21, 2026

रायपुर : राजधानी के रायपुरा चौक स्थित मधुशाला बार में देर रात मारपीट का मामला सामने आया है. कार सवार युवक ने बार में घुसकर एक व्यक्ति पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल इस मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी किराना व्यापारी संदीप अग्रवाल 18 अप्रैल की रात अपने दोस्त अनिवेश प्रताप सिंह के साथ मधुशाला बार गया था. रात करीब 11:30 बजे दोनों बार के बाहर खड़े थे, तभी एक कार में सवार चंगोराभाठा निवासी हर्ष शुक्ला तेज रफ्तार में आया और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी. इस हरकत से घबराए दोनों अंदर बार में चले गए.

आरोप है कि हर्ष शुक्ला भी उनके पीछे बार में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए फ्रिज से बीयर की बोतल निकालकर संदीप अग्रवाल के सिर पर हमला कर दिया. हमले में संदीप के सिर में चोट आई और खून बहने लगा. घटना के दौरान मौजूद अनिवेश ने बीच-बचाव किया, जिससे मामला और नहीं बढ़ा. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर ही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन