15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

Petrol Diesel LPG Shortage : अफवाहों से बचें! छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता, सरकार का साफ संदेश

Media Yodha Desk Tue, Apr 21, 2026

Petrol Diesel LPG Shortage: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और कृषि उर्वरकों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। राज्य सरकार और तेल कंपनियों ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है और मांग के अनुरूप निरंतर वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) अजय कुमार श्रीवास्तव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की संचालक डॉ. फरीहा आलम सिद्दीकी तथा कृषि विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार ने संयुक्त रूप से स्थिति स्पष्ट की।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य का आपूर्ति तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए पर्याप्त भंडारण और वितरण व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 72 हजार एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जो सामान्य खपत के अनुरूप है। अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं आ रही है और वितरण प्रणाली नियमित रूप से कार्य कर रही है।

अधिकारियों ने आम नागरिकों और किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि घबराहट में की गई खरीदारी से कृत्रिम कमी की स्थिति बन सकती है, जबकि वास्तविकता में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन