17th June 2026

BREAKING NEWS

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी

Advertisment

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में BSc Nursing 2026 के लिए आवेदन शुरू, 11 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

Media Yodha Desk Sat, Mar 28, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। व्यापम के अनुसार, प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।

आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। राज्य शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को, परीक्षा में शामिल होने पर, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन