9th June 2026

BREAKING NEWS

SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

दल से बिछड़े हाथी का आतंक… पति-पत्नी को रौंदकर मौत के घाट उतारा, पूरे इलाके में दहशत

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत ने साथ देखी फिल्म

Advertisment

CG Heatwave : हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

Media Yodha Desk Fri, Apr 17, 2026

CG Heatwave: प्रदेश में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू लगने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाएगा. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी मौसम में बदलाव के साथ होने वाली बीमारियों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सीएमएचओ की बैठक में मौसमी बीमारी के साथ साथ मौसम परिवर्तन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है.

सभी जगह ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ खराब पंखा, कूलर, एससी को ठीक करने निर्देश दे दिए गए हैं. लू लगने और अन्य बीमारियों की आशंका के बीच उपचार के लिए जरूरी दवाइयों के स्टॉक के साथ ही पूरी तैयारी करने निर्देश जारी कर दिए गए है. बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर नजर आने लगा है. तेज धूप और लू के थपेड़ों की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है, क्योंकि इस समय सूरज की किरणें सीधी और तीव्र होती हैं.

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव में सर्वाधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर भी गर्मी की चपेट में है, जहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं माना में 42.5, बिलासपुर में 42.8, जगदलपुर में 40, पेंड्रा रोड में 39.9 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सख्त सलाह दी है. दोपहर में बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखने, हल्के और सूती कपड़े पहनने कहा गया है. इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए लगातार तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का सेवन करते रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन