8th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

Aaj ka Mausam : राहत भरी खबर! भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Media Yodha Desk Fri, May 1, 2026

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. दक्षिण के बाद मध्य इलाकों में भी अंधड़ और बारिश की स्थिति देखने को मिल रही है. वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है. गुरुवार को कुछ जगहों पर बादल गरजने की गतिविधि भी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है.

गुरुवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा गर्मी का सामना दुर्ग के लोगों ने किया, यहां 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. दो दिन बाद हल्की बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है.

राजधानी में आज बादल गरजने के साथ बारिश हो सकता है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. हालांकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि  एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास मौजूद है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर अंदरूनी उड़ीसा तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. इन मौसम प्रणालियों के कारण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं  कुछ जगाहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरवाट का दौर जारी रह सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन