24th August 2026

BREAKING NEWS

अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

रेलवे में अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और डिटेल

तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

Advertisment

CG Weather Alert : अंबिकापुर में तापमान 4.6°C, राज्य के कुछ हिस्सों में शीत लहर की संभावना

Media Yodha Desk Sun, Dec 7, 2025

CG Weather Alert: प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम का हाल

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

आज के लिए पूर्वानुमान

प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों के बाद भी मौसम में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है और स्थिति शुष्क ही रहने की संभावना है।

रायपुर का कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28°C और 13°C के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन