4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

CG News : AUCET परीक्षा में परीक्षार्थियों की सहायता के लिए एलुमनी एसोसिएशन एवं यूटीडी के छात्रों ने लगाया हेल्प डेस्क

Media Yodha Desk Tue, Jul 21, 2026

बिलासपुर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (UTD) में नवीन शैक्षणिक सत्र में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में पांच विभागों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

परीक्षार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से हेल्प डेस्क स्थापित किया गया। हेल्प डेस्क में छात्राओं की सुविधा के लिए विशेष 'पिंक डेस्क' एवं छात्रों के लिए 'ब्लू डेस्क' की व्यवस्था की गई थी।

हेल्प डेस्क के माध्यम से परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जनरेट करने, विभागों से संबंधित जानकारी एवं अन्य तकनीकी अथवा परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान में त्वरित सहायता प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के सचिव सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखना तथा उन्हें समय पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना था। श्री राजपूत ने कहा कि विश्वविद्यालय के सीनियर एवं अध्ययनरत छात्रों ने मिलकर परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से सहयोग किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से छात्र नेता नीरज यादव, सौरभ दुबे, यश अवस्थी तथा छात्र सारांश सिंह, रुद्र पटेल, चिन्मय राहा, मनीष खूंटे, लक्की, रोहन प्रकाश, अमन कैवर्त्य, मधु, तुषार साव, यामिनी, अश्लेषा, प्रिंशु, एकता, कोहिमा, दीप, मोहनीश, अंशिका सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। देर शाम मेरिट सूची जारी की जाएंगी। छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय की ई रिक्शा पूरे दिन छात्रों को मेन गेट से कैंपस के अंदर ले जाती रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन